41वें स्थापना दिवस पर नगर पालिका परिषद जोशीमठ ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान,रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।।

जोशीमठ,01जून।
नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा  01 जून 2023 को अपना 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमे पालिका ने वार्ड न0-06 मे स्वच्छता अभियान चलाया। 
इस  मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। रैली में पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, अधिशासी अधिकारी भारत भूषण पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, सफाई सुपरवाइजर अनिल कुमार आदि  भाग लिया। 
इस दौरान पालिका सभागार मे डाकोमेंट्री फिल्म का आयोजन किया गया, जिसमे स्कूली बच्चों को घर से ही जैविक-अजैविक कूड़ा अलग अलग करने व आर आर आर सेंटर तथा कूड़ा सेग्रीगेशन के बारे मे जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ