चमोली,02जून।
गोपेश्वर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने बताया कि 04 जून को प्रातः 11:00 बजे से सेवा योजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
रोजगार मेले में टाटा पंतनगर एवं पैडजेट टेक्नोलॉजी नोएडा द्वारा अप्रैन्टिसशिप हेतु जिनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं (विज्ञान वर्ग) एवं आईटीआई/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उर्तीण तथा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के मध्य हो, के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने इच्छुक युवाओं को अपेक्षित शैक्षिक योग्यता एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सहित चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की।
0 टिप्पणियाँ