गौ माता बचाओ जन जागरण यात्रा का जोशीमठ मे हुआ भब्य स्वागत।।

------- प्रकाश कपरुवाण।
जोशीमठ,25मार्च।
श्रीराम गौ धाम सेवा समिति के तत्वावधान मे बीती 21 मार्च से शुरू हुई गौ माता बचाओ जन जागरण अभियान यात्रा का जोशीमठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
नरसिंह मंदिर जोशीमठ मे यात्रा के स्वागत के उपरांत यह जागरण यात्रा बद्रीनाथ तिराहे से पूरे नगर मे घूमते हुए गंतव्य को प्रस्थान हुई। इस दौरान गौ भक्त सनातन धर्मावलंबियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
गौ सेवक समाज सेवी मोहन काला ने कहा कि गौ माता की रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है,उन्होंने कहा कि इन दिनों नवरात्रि पर्व पर भगवती जगदंबा के पूजन के लिए जो दूध,दही घी, मक्खन आदि गौ माता की रक्षा व कृपा से संभव हो रहा है।
श्री काला ने कहा कि गौ माता को बचाने के संकल्प के साथ यह जन जागरण यात्रा प्रथम चरण मे गढ़वाल मंडल मे आयोजित हो रही है।
गौ सेवक शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए गौ माता को बचाना जरूरी है और जन्म से लेकर मोक्ष तक गौ माता का साथ होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मे गौ माता की रक्षा नहीं होगी तो कहां होगी?
जोशीमठ मे यात्रा का स्वागत करने वालों मे ब्रह्मलीन ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी माधवाआश्रम जी महाराज के शिष्य आशीष ब्रह्मचारी,गौ सेवक जगदीश भट्ट, विजय डिमरी, विजेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश सती, अनिल नंबूरी आदि के अलावा ऋषिकेश,हरिद्वार व गढ़वाल मंडल के साधु संत मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ