नरसिंह मंदिर मठागण मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या मे पहुंच रहे श्रद्धालु।।


जोशीमठ, 25मार्च।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा  नृसिंह मंदिर मठागण नवदुर्गा मंदिर जोशीमठ में आयोजित 
श्रीमद् देवीभागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को   कथा व्यास/  श्रीबदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल ने  मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की महिमा तथा कथा का वर्णन किया। उन्होंने श्री कृष्ण जन्म,पांडवों की कथाओं, देवदत्त बा्ह्मण की कथा के प्रसंग,  राजा परीक्षित के  प्रसंग, महिषासुर दैत्य की उत्पति,तथा मां दुर्गा की महिमा का तार्किक वर्णन किया।
 
व्यास पीठ से  श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सपरिवार आशीर्वाद लिया।
  इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि जोशीमठ भू धंसाव आपदा से मुक्ति तथा आगामी  बदरीनाथ धाम यात्रा की सफलता हेतु चैत्र नवरात्रि में श्रीमद्देवीभागवत  कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी भक्तों से प्रतिदिन कथा समागम मे पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आव्हान किया।
 इस अवसर पर डीजीसी एडवोकेट प्रकाश भंडारी,देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी,भगवती दुर्गा के पश्वा भोला सिंह नामण,गोविंद प्रसाद भट्ट,प्रकाश नेगी, विशंभर कवाण,आलोक भट्ट,वेदपाठी रविन्द्र प्रसाद भट्ट, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, सुशील डिमरी, पीठ पुरोहित हितेश सती,पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी, संजय डिमरी,रामप्रसाद थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,  एवं दीपक नौटियाल, मंदिर समिति कर्मचारी  संघ अध्यक्ष  जगमोहन बर्त्वाल, अवरअभियंता गिरीश रावत, मंदिर समिति से मुख्य यजमान विवेक थपलियाल,  प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, भूपेंद्र रावत,संतोष तिवारी,  श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, डा. हरीश गौड़,  केदार सिंह रावत, सीमा चौहान,संदेश मेहता, भूपेंद्र राणा, कृपाल सनवाल, सहित स्थानीय महिला मगंल दल व आस पास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ