बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय मे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही बद्रीनाथ विधानसभा से भी कई लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।
बद्रीनाथ विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष पंवार एवं आलोक पंवार ने भी भाजपा प्रदेश मुख्यालय मे सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर बदरी केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार के अलावा गिरीश भट्ट, सुधीर मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ