मशाल जुलूस मे उमड़ी प्रभावितों की भीड़ ने यह तो बता ही दिया कि पुनर्वास,विस्थापन व मुआवजे को लेकर सरकार का रवैया उदासीन।।

जोशीमठ,11फरवरी।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समितिके आव्हान पर1 शुक्रवार को सीमान्त नगर  जोशीमठ मे विशाल मशाल जुलूस निकालकर शाशन-प्रशाशन को जोरदार चेतावनी दी है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सायं साढ़े पाँच बजे से जीआईसी चौक से शुरू हुआ मशाल जुलूस पूरे शहर मे नारेबाजी के साथ घूमा। लोगों का कहना है कि डेढ़ महीने बीतने के बाद भी सरकार पुनर्वास-विस्थापन व मुवावजा की नीति तो  तय नहीं कर पाई,एनटीपीसी प्रोजेक्ट एवं हेलंग- मारवाड़ी बाई पास निर्माण को भी बन्द कराने का फैसला नहीं ले सकी।
भू धंसाव प्रभावित परिवार जो डेढ़ महीने से राहत शिविरों मे दिन गुजार रहे हैं, उनके सब्र का बांध भी अब टूटता जा रहा है, कड़ाके की ठंड मे भी प्रतिदिन तहसील प्रांगण मे धरना-प्रदर्शन का क्रम जारी है, जिसमे बड़ी संख्या प्रभावितों के साथ अन्य लोग भी शामिल हो रहे1 है ।
बहरहाल शुक्रवार को हुए मशाल जुलूस मे उमड़ी भीड़ ने यह तो बता ही दिया है कि डेढ़ महीने बीतने के बाद भी प्रभावितों के हितों को लेकर ठोस फैसला लेने मे सरकार नाकामयाब साबित हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ