बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनोद कपरूवाण ने अभिनव विद्यालय का किया औचक निरीक्षण ।।

जोशीमठ,24सितंबर।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के  सदस्य विनोद कपरूवाण ने जोशीमठ मे राजीव गाँधी अभिनव आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राज किशोर ने आयोग के सदस्य श्री कपरूवाण को विद्यालय की सभी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया, विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने  बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य को मानदेय सहित गणवेश पाठ्य सामग्री के लिए बजट आवंटित किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।
अध्यापको ने विगत सात माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र मे बिना वेतन के सभी कर्मचारी बेहद परेशान है।
विद्यालय का निरीक्षण व समस्याओं को सुनने के उपरांत बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनोद कपरूवाण ने आश्वश्त करते हुए कहा कि  विद्यालय की सभी समस्याओं को त्वरित समाधान हेतु निदेशक स्तर पर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ