पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री जनरल खंडूड़ी व विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात। बैकडोर भर्ती पर किए गए एक्शन पर बधाई दी ।।

देहरादून,24सितंबर।
सुशासन से जनता के बीच अलग पहचान बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मे. ज. (रि.)भुवनचंद्र खंडूड़ी से पूर्व सीएम श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके आवास पर मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। 
 
पूर्व सीएम श्री रावत ने कहा कि जनरल खंडूड़ी के आदर्शों पर चलते हुए विधानसभा की अध्यक्षा श्रीमती ऋतु भूषण खंडूरी ने विधानसभा भर्ती प्रकरण पर लिए गए त्वरित निर्णय स्वागत योग्य है।
विधानसभा अध्यक्ष के सख्त एक्शन पर  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने उन्हें हार्दिक बधाइयां दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ