-----------प्रकाश कपरूवाण ।
जोशीमठ,24सितंबर।देव पुजाई समिति जोशीमठ की बैठक मे पांडव नृत्य आयोजन पर विस्तृत चर्चा के साथ ही चण्डिका देवरा एवं फुलकोठा उत्सव के आय ब्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
शुक्रवार को देव पुजाई समित की बैठक समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमे इस वर्ष आयोजित होने वाले पांडव नृत्य धार्मिक आयोजन मे जोशीमठ के स्थानीय ग्रामवासियों की बारी लगाते हुए सहयोग लिए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ,यह भी तय हुआ कि बारीदार ग्रामवासी अपनी बारी के अनुसार आवश्यक रूप से सहयोग करेंगें।
बैठक मे चण्डिका देवरा एवं फुलकोठा उत्सव के दौरान हुई आय एवं ब्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।बैठक मे वर्षों तक माता चण्डिका एवं जाख देवता के पुजारी रहे योगेश्वर प्रसाद भट्ट को धार्मिक परंपराओं के निर्वहन मे उनके द्वारा की गई सेवाओं के लिए उनका माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री नंबूरी ने बैठक मे उपस्थित सभी ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए देव पुजाई समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी धार्मिक आयोजनों मे पूर्व की भाँति सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक मे समिति के कोषाध्यक्ष विशम्भर कवाण व पूर्व अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद भट्ट के अलावा चन्द्रमोहन सिंह नामड़,नितिन सेमवाल,अमित रतूड़ी,कृष्णा पंवार,योगेश्वर प्रसाद भट्ट,महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुम सती,अरुणा नेगी,संतोषी डिमरी,किशोरी नेगी, मनीषा सती,रंजना शर्मा,सुरमा देवी, बसन्ती देवी सती,कांता शाह,सुलोचना कपरूवाण,पार्वती देवी,विजया देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ