अंकिता के हत्यारों की धरपकड़,रिसोर्ट पर डोजर चलानेव एसआईटी गठन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामित उपाध्यक्ष अंकित आर्य "हत्यारोपी का भाई" पुत्र विनोद आर्य निवासी स्वदेशी भवन, आर्य नगर, हरिद्वार को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 2003 ( अधिनियम संख्या 7 वर्ष 2003) की धारा 5 की उपधारा 3 (च) के तहत तत्काल प्रभाव से उक्त पद से पदमुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव श्री एल फैनई द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। तदक्रम में अंकित आर्य को अनुमन्य सुविधाऐं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देश पर डर विनोद आर्य व अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ