केदारनाथ,15 अगस्त।
भारी बारिश के बीच केदारनाथ धाम मे भी आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम हुए।
केदारनाथ के प्रभारी कार्याधिकारी आर सी तिवाड़ी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर उन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपस्थित जन समुदाय को शुभकामनाएं दी।
ध्वजारोहण समारोह मे केदारनाथ के प्रधान पुजारी गंगाधर लिंग,केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला,के अलावा मंदिर स्टाफ,सेना,पुलिस,तीर्थ पुरोहित समाज,साधु संत व केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ