स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ मे उत्साह के साथ मनाया गया।सुबह से ही बारिश के बावजूद सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी मे सिरकत की तो बारिश के बीच ही सामूहिक मार्चपास्ट का आयोजन हुआ।
जोशीमठ के रविग्राम स्टेडियम मे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की शानदार बैण्ड धुन एवं एनसीसी ऑफिसर उमेश सती व भारत भण्डारी के नेतृत्व मे हुए मार्चपास्ट की सलामी नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार ने ली। इस अवसर पर उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस की नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग के लिए सभी संस्थाओं का आभार ब्यक्त किया।
पालिका सभासदगण समीर डिमरी,अमित सती,गौरव नंबूरी व प्रदीप भट्ट के संचालन मे हुए कार्यक्रम मे पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहणी रावत व ऋषि प्रसाद सती, ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी,अधिशासी अधिकारी भारत भूषण पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सती,लक्ष्मण फरकिया,रोहित परमार,सुभाष डिमरी सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। ब्यापार संगठन व पालिका द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।
मार्चपास्ट कार्यक्रम के दौरान एमजी इंटर कॉलेज द्वारा श्री बद्रीनाथ मंदिर की झांकी को खूब सराहा गया।
बीआरओ की 21 टास्क फोर्स मुख्यालय मारवाड़ी मे अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आर्ष योगाधाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्राप्त गर्म जैकेट्स को मजदूरों व उनके बच्चों को वितरित किये गए। इस दौरान सभी लोगों को रोक्रेट्री फ़िल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर बच्चों के भी अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए।
मुख्यालय मारवाड़ी मे आयोजित कार्यक्रम मे 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल,द्वितीय कमान अधिकारी पी के पंकज व आर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट के स्थानीय सहयोग कर्ता प्रेमबल्लभ थपलियाल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
इधर पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय परिसर मे पूर्व सैनिक संगठन के जिला कॉर्डिनेटर भागवत प्रसाद थपलियाल ने ध्वजारोहण किया,इस दौरान एनसीसी कैडिट्स को1 सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ