जोशीमठ,15अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर एनटीपीसी "तपोवन विष्णुगाड" कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही हर्षो-उल्लास से मनाया गया। इस पावन पर्व पर बतौर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख आर पी अहिरवार ने ध्वजारोहण के उपरान्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित को संबोधित किया।
परियोजना प्रमुख ने परियोजना कर्मचारियों, सहकर्मियों और सुरक्षा सहकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी | उन्होंने सभी से अपील की कि एकजुटता व हर्षोल्लास के साथ इस महोत्सव को मनाएं और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें | हर घर तिरंगा अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने देश को इस पड़ाव तक पहुँचाने वाले राष्ट्र-सेवी भारतीयों को सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी कर्मचारियों को श्री अहिरवार ने 14 कर्मचारियों को जी. एम् मेरिटोरियस अवार्ड वितरित किये | समारोह मे अलकनंदा विहार के नन्हे मुन्हें बच्चों ने देशभक्ति की कविताओं, गीत, फैंसी ड्रेस और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों मे प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को अलकनंदा महिला समिति की अध्यक्षा द्वारा पुरुष्कार वितरण किया गया |
समारोह में समस्त विभागाध्यक्ष, अनुभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ