महार रेजिमेंट का जिक्र कर सीमा प्रहरियों के दिलों को छू गए मुख्यमंत्री ।

-------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,10अगस्त।
भारत-चीन सीमा से सटी नीती घाटी के मलारी गावं पहुँचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय थल सेना की महार रेजिमेन्ट का जिक्र कर सीमा पर तैनात महार रेजिमेन्ट के जांबाजों का दिल जीत लिया।
मुख्यमंत्री आजादी के महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम मे सिरकत करने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि वे महार रेजिमेन्ट में ही पले बढ़े हैं,उनके पिताश्री महार रेजिमेन्ट में ही थे और इसी रेजिमेन्ट से सेवानिवृत्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक परिवार से होने के नाते वे सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं को भी भली भांति जानते है। 
मुख्यमंत्री मंत्री ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के नागरिक कोई सामान्य नागरिक नहीं बल्कि सीमा के सजग प्रहरी भी है।इसलिए उन्होंने तय किया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सीमा प्रहरियों के साथ मिलकर मनाया जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ