मुख्यमंत्री के मलारी दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने ज्ञापन दिए। सीमा क्षेत्रों मे बीआरओ के कार्यों की सराहना की।

मलारी-जोशीमठ,10अगस्त।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीमान्त नीती घाटी पहुंचने पर जनजाति समाज द्वारा उनका पौंणा नृत्य के साथ स्वागत किया गया। 
इस दौरान भाजपा मोर्चे के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा एवं लाता नन्दा देवी उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ मान सिंह राणा ने जनजाति के माइग्रेशन वाले गांवो की भूमि को उनके नाम दर्ज कराए जाने की मांग की।
डॉ राणा ने नीती घाटी की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जहाँ नीती घाटी मे बंद पड़ी विभिन्न विद्युत परियोजनाओं को शुरू कराने के कैलाश मानसरोवर यात्रा नीती-माणा घाटियों से भी शुरू कराने का आग्रह किया वहीं जोशीमठ-मलारी-नीती मोटर मार्ग का जिक्र करते हुए कहा कि बीआरओ की मुस्तेदी के कारण ही  सीमान्त नीती घाटी के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल रही है।
भाजपा के जिला महामंत्री नवल भट्ट के संचालन मे हुई1 सभा को पूर्व डीएफओ खुशाल सिंह रावत, प्रेम सिंह राणा आदि ने भी संबोधित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ