मुख्यमंत्री के जोशीमठ आगमन पर बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने सेना हेलीपैड पर उनसे भेंट कर बद्रीनाथ विधानसभा की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर मांग पत्र सौंपा।
श्री भण्डारी द्वारा दिए गए मांग पत्र मे सीमान्त जनपद चमोली मे मेडिकल कालेज की स्वीकृति दिये जाने,रविग्राम स्टेडियम निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति,औली रोड सुनील से गौंख मोटर मार्ग की स्वीकृति दिए जाने,विष्णुप्रयाग-जोशीमठ मे झूला पुल निर्माण,जीजीआईसी जोशीमठ मे रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने,जोशीमठ नगर को भू धंसाव से बचाने व भू धंसाव से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिए जाने,जोशीमठ के पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची मे दर्ज कराने, जोशीमठ के ब्लॉक कार्यालय परिसर मे बहुमंजिला पार्किंग स्थल का निर्माण कराए जाने, विकास खण्ड पोखरी मे स्टेडियम का विस्तारीकरण किए जाने एवं राजीव गांधी अभिनव आवाशीय विद्यालय को पूर्व की भाँति संचालित किए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार भी श्री भण्डारी के साथ थे, उन्होंने भी जोशीमठ नगर की विभिन्न ज्वलन्त समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
0 टिप्पणियाँ