कथावाचक द्वारा ब्रह्मकपाल मे ऑनलाइन पिण्ड दान व तर्पण के नाम पर धन उगाही की शिकायत । कार्यवाही की मांग।

बद्रीनाथ,25जून।
ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों व बदरीश पंडा पंचायत ने थानाध्यक्ष बद्रीनाथ को पत्र देकर कथा वाचक मनु महाराज के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
 शनिवार को थानाध्यक्ष को दिए पत्र मे कहा गया है कि श्री बद्रीनाथ धाम में कथा कर रहे मनु जी महाराज द्वारा देश विदेश के श्रद्धालुओं से ब्रह्मकपाल मे ऑनलाइन पिण्ड दान व तर्पण के नाम पर धन वसूली की जा रही है, जो सर्वथा अनुचित है।
तीर्थ पुरोहितों ने प्रमाण के तौर पर साक्ष्य भी प्रस्तुत करते हुए कहा है कि मोक्ष धाम बद्रीनाथ मे पित्तरों के पिण्ड दान व तर्पण की ऑनलाइन परंपरा नहीं है। 
संपर्क करने पर बद्रीनाथ थाना के बरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र रावत ने बताया यह प्रकरण उनके सामने आया था,दोनों पक्षों की आपसी वार्ता हुई है,औऱ कथावाचक द्वारा यूट्यूब चैनल से गलत जानकारी को तत्काल हटाने का आश्वासन तीर्थ पुरोहितों को दिया गया है।
 ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत के अध्यक्ष उमेश सती ने स्पष्ट किया कि उक्त कथावाचक  द्वारा ऑनलाइन पिण्ड दान व तर्पण के नाम ठगी की गई है,उसका निस्तारण नहीं हुआ है,उन्होंने बताया कि इसे लेकर ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों व पंडा पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल कथावाचक से भेंट करेगा, यदि मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
थानाध्यक्ष को पत्र देकर विरोध जताने वालों में बद्रीश पंडा पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन कोठियाल,ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष उमेश सती,प्रवीण ध्यानी,अशोक तिवाड़ी आदि प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ