उर्गम घाटी के ट्रैकिंग मार्गो को विकसित किया जाएगा-मुख्य सचिव। भगवान कल्पेश्वर के दर्शन कर अविभूत हुए मुख्य सचिव।


उर्गम/जोशीमठ,24 जून।
मुख्य सचिव उत्तराखंड का चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसमस्याओं को सुना।  मुख्य सचिव एसएस सिंधु ने चमोली जिले के औली, गमशाली व उर्गम  घाटी  का भ्रमण किया। 
मुख्य सचिव ने पंच केदारो में एक  कल्पेश्वर मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन/पूजन किये।  उन्होंने कहा कि भगवान शंकर का अत्यधिक सुंदर और महत्वपूर्ण स्थान है, इस स्थान के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।  पंच केदार कल्पेश्वर की सड़क अत्यधिक खराब होने पर उन्होंने कहा इसको ठीक करने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे,साथ ही शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए  यहां के ट्रैकिंग मार्गो का विकास किया जाएगा।    
  कल्पेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी ने मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट किया। सामाजिक कार्यकर्ता जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी के द्वारा पंच केदार एवं  नंदा राजा 2014 जल संस्कृति एवं सतोपंथ की फोटोस मुख्य सचिव को भेंट की गई। प्रसिद्ध वास्तुशिल्पकार धर्म लाल ने मुख्य सचिव को काष्ठ शिल्प कि दो प्रतिमाएं भेंट की। सामाजिक कार्यकर्ता बी एस रावत, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी ने राजीव गांधी अभिनव आदर्श विद्यालय को यथावत रखते हुए  कक्षा छठी व सातवीं मैं प्रवेश शुरू करने तथा कक्षा 11 व 12 की कक्षाएँ शुरू करने की भी मांग रखी। ज्ञापन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ट्रैक मार्गों के विकास, यातायात, पुनर्वास, की मांग रखी।  
इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, कल्पेश्वर मंदिर के पुजारी दरबान सिंह नेगी, पूर्व प्रधान शंकर सिंह चौहान, देबग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत,  ल्याँरी थैणा के प्रधान/ प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी  सामाजिक सामाजिक कार्यकर्ता बी एस रावत, उर्गम की प्रधान मिंकल देवी,  भरकी के पूर्व प्रधान दुलब सिंह रावत,  जनदेश सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, कल्पेश्वर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह नेगी, रेंज अधिकारी  चेतना कांडपाल, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान सरस्वती देवी, रघुवीर नेगी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
------ लक्ष्मण नेगी/प्रकाश कपरूवाण।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ