महिला स्वच्छता समिति ने औली मे चलाया स्वच्छता अभियान।

जोशीमठ,25जून।
महिला स्वच्छता समिति मनोहरबाग की जागरूक महिलाओं ने विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा केन्द्र औली में  बृहद स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान महिलाओं ने जीएमवीएन पार्किंग एरिया,स्कीइंग स्लोप व हनुमान मंदिर-संजीवनी शिखर के आस पास के क्षेत्रों मे विखरे कूड़े को एकत्रित कर नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों के सुपुर्द किया।
इस स्वच्छता अभियान मे महिला स्वच्छता समिति मनोहरबाग की अध्यक्ष देवेश्वरी कपरूवाण,शांता भट्ट,नीमा कपरूवाण,शकुंतला उनियाल,रमा उनियाल,उषा उनियाल,पुनती बिष्ट,रेनू सती,व कविता नौटियाल आदि महिलाएं शामिल रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ