देहरादून,12 मार्च।
कोटद्वार से भाजपा की निर्वाचित विधायिका रितु भूषण खंडूरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। कोटद्वार विधानसभा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जी ने उन्हें ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि रितु भूषण खंडूड़ी कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को भारी अंतर से मात देकर विधायक निर्वाचित हुई हैं।
0 टिप्पणियाँ