अटलाकोटी ग्लेशियर व भारी बर्फ जमीं होने के कारण हेमकुण्ड साहिब नहीं पहुंच सकी टीम।

-----------प्रकाश कपरुवांण 
जोशीमठ,13मार्च।
श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की एक टीम मुख्य प्रबंघक सेवा सिंह के नेतृत्व में मुख्य पड़ाव घांघरिया तक पहुंची।
घांघरिया"गोविंदधाम"मे हेलीपैड से लेकर मुख्य बाजार व गुरुद्वारा तक का परिसर बर्फ से पटा है।हेलीपैड व आस पास ही करीब एक से दो फीट बर्फ जमी है, जबकि हेलीपैड से आगे बाज़ार व गुरुद्वारा तक दो से चार फीट तक बर्फ की मोटी परत जमी है।
घांघरिया से लौटकर मुख्य प्रबंघक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि अभी हेमकुंड साहिब कोई नहीं पहुंच सका, घांघरिया से हेमकुंड साहिब-लोकपाल तक ग्लेशियर व बर्फ ही बर्फ है।हेमकुंड साहिब मे ही करीब दस फीट तक बर्फ जमीं है।
मुख्य प्रबंघक के साथ घांघरिया गई टीम में सरदार हरवंश सिंह अशोक सिंह के अलावा स्थानीय अशोक चौहान भी साथ थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ