नशे के सौदागरों पर चमोली पुलिस सख्त, एक अभियुक्त को स्मैक के साथ धर दबोचा।

जोशीमठ,04मार्च।
नशे के सौदागर उत्तराखंड के2सीमावर्ती क्षेत्रों तक अपनी पैठ बना चुके हैं। जोशीमठ में भी नशे के सौदागरों के खिलाफ ब्यापारी व जनप्रतिनिधि लामबद्ध हुए थे,और नशे के फल फूल रहे कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग कर चुके हैं।

दरसअल नशे के ये सौदागर एक सोची समझी साजिश के तहत उत्तराखंड के युवाओं को टारगेट कर रहे हैं,खासकर बॉर्डर एरिया के गांवो व नगरों में युवा इनकी गिरफ्त में आ रहे हैं।सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ज्योतिर्मठ-जोशीमठ में पिछले कुछ वर्षो से नशे के कारोबारियों की तादाद भी बढ़ गई है।
सीमान्त क्षेत्रों में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय ब्यापारियों व जन प्रतिनिधियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंप कर यथा शीघ्र2 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने की मांग की थी, मामले की गंभीरता को समझते हुए चमोली की पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक को जोशीमठ भेजकर स्थानीय लोगों की बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
अब चमोली पुलिस की एसओजी टीम द्वारा कर्णप्रयाग में स्मैक तस्कर को दबोचे जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नशे के सौदागरों का नेटवर्क कहाँ तक फैल चुका है, यदि समय रहते इस पर लगाम नहीं लगी तो पहाड़ की जवानी को नशे की गिरफ्त में फंस कर बर्बादी की ओर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ