परियोजना प्रभावित ग्रामों की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एनटीपीसी ने की नई पहल।

------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,04मार्च।
एनटीपीसी तपोवन-विष्णुगाड परियोजना द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत परियोजना प्रभावित तपोवन की महिलाओं को फल प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एनटीपीसी के उप महा प्रबंधक निखिल गुप्ता ने कहा कि एनटीपीसी देश की ऊर्जा जरुरतों को पूरा करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजना प्रभावित क्षेत्रोंमें अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन करती रही है।उन्होंने कहा कि फल प्रसंस्करण का प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण की दिशा मे एक सार्थक कदम साबित होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सामाजिक संस्था जनमैत्रीके सचिव प्रदीप चौहान, तपोवन के प्रधान किशोर कन्याल, वन पंचायत सरपंच भालचंद्र चमोला ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम मे एनटीपीसी के बरिष्ठ प्रबंधक आर के सिंघल, महिला मंगल दल की अध्यक्ष सुमित्रा देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ