जोशीमठ,04मार्च।
राजकीय इंटर कालेज जोशीमठ व उर्गम राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविरों का शुभारंभ हुआ।
जीआईसी जोशीमठ मे एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मनवर सिंह पाल एनएसएस के उद्देश्यों एवं सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेवियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
नशा मुक्त उत्तराखंड-संस्कार युक्त उत्तराखंड के संकल्प के साथ शुरू हुए इस विशेष शिविर को प्रधानाचार्य राजकिशोर"सुनिल",प्रवक्ता महेन्द्रसिंह पंवार, हेमलता रावत आदि ने संबोधित किया।
इधर उर्गम घाटी के राजकीय इंटर कालेज उर्गम मे शुरू हुए सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि सरपंच भगवती प्रसाद सेमवाल ने किया।इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, उर्गम की प्रधान मिंकल देवी, व देवग्राम के प्रधान देवेन्द्र सिंह के अलावा अभिभावक संघ के रघुवीर सिंह व अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य दीपक रतूड़ीने "नशा मुक्त उत्तराखंड- संस्कार युक्त उत्तराखंड के संकल्प को दोहराते हुए स्वयं सेवियों से समाज को जागरूक करने का आवहान किया।
सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुए शिविर में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी दीपा मैदुली ने सात दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
0 टिप्पणियाँ