------------------------ प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,04 मार्च।लगातार बर्फबारी के कारण नीति-माणा घाटियों की सड़क बर्फ से पटी है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ कड़ी मशक्कत कर रहा है।
बीआरओ द्वारा बद्रीनाथ मार्ग पर हनुमाचट्टी से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया, और रडांग ग्लेशियर सहित अन्य ग्लेशियर पॉइन्ट को साफ करते हुए दूधधारा ग्लेशियर को काटकर सड़कखोलने में जुटी है।और जल्द ही बद्रीनाथ-माणा तक सड़क संपर्क शुरू हो सकेगा।
बीआरओ द्वारा बद्रीनाथ व माणा सड़क के साथ ही नीती घाटी की सड़क को भी खोलने में जुट गई है।
0 टिप्पणियाँ