फायर सर्विस के जवानों व ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट, गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण को रैफर किया गया।

जोशीमठ,18मार्च।
होली का जश्न शाँति पूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के बाद तप्त कुंड तपोवन मे नहाने के दौरान स्थानीय युवकों व जोशीमठ से नहाने पहुंचे फायर सर्विस के जवानों के बीच जमकर हाथापाई हो गई, जिसमे तपोवन के दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
ग्रामीण घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी जोशीमठ लेकर पहुंचे, जहाँ से एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तपोवन व कोतवाली जोशीमठ में जमकर हंगामा करते हुए दोषी फायर सर्विस के जवानों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
कोतवाली जोशीमठ के प्रभारी निरीक्षक आर एस खोलिया के मुताबिक फायर सर्विस व तपोवन के युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई है, एक गंभीर घायल को रैफर भी कर दिया गया है।मामले की विवेचना की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ