जोशीमठ,19मार्च।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग मे आयोजित राष्ट्रीय स्नो सूइंग एवं बैथलॉन प्रतियोगिता के स्नो सूइंग स्पर्धा मे उत्तराखंड ने स्वर्ण पदक झटका।
उत्तराखंड टीम की प्रिया डिमरी ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा, जबकि इसी स्पर्धा मे सपना रावत ने कांस्य पदक जीता।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्नो सुइंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम गुलमर्ग पहुंची है।बीती15मार्च को एनटीपीसी के महाप्रबंधक आर पी अहिरवार ने टीम को देहरादून से रवाना किया था।
एनटीपीसी-तपोवन विष्णुगाड परियोजना के सौजन्य से ही यह टीम राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर रही है।
स्नो सुइंग स्पर्धा के पुरूष वर्ग मे भी उत्तराखंड टीम के खिलाडियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।टीम के आयुष डिमरी ने स्वर्ण व आयुष भट्ट ने कांस्य पदक जीता।
स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव अजय भट्ट ने शनिवार को हुई प्रतियोगिता मे उत्तराखंड की टीम द्वारा स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने पर खुशी जताते हुए कहा कि टीम के सभी प्रतिभागी राज्य का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ