वन पंचायत तपोवन की पहल पर पहली बार तपोवन मे हुआ भब्य होली मिलन समारोह।

--------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,17मार्च।
सीमान्त क्षेत्र तपोवन के वन पंचायत सरपंच भाल चन्द्र चमोला की पहल पर पहली बार तपोवन के ग्राम पंचायत प्रांगण में भब्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे क्षेत्र की17महिला समूहों की महिलाओं के अलावा स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि  ढाक वार्ड की जिला पंचायत सदस्य आशा देवी मौजूद रही।
इस दौरान विभिन्न महिला समूहों ने होली मिलन गीतों के साथ लोकगीत व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।
होली मिलन समारोह मे क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिमा फर्सवाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश डोभाल, पूर्व सरपंच हरीश पन्त, संदीप नौटियाल, आशा कनियाल, संतोष पन्त तथा शम्भू प्रसाद नौटियाल सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ