विश्व हिंदु परिषद एवं बजरंग दल की सयुंक्त बैठक मे हिन्दू नव वर्ष कार्यक्रम एवं संगठन का विस्तार किया गया।
विभाग मंत्री पवन राठौड़ की अध्यक्षता मे हुई इस बैठक मे आगामी 01अप्रैल को नव वर्ष कार्यक्रम को भब्य रूप देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों का भी आयोजन किये जाने पर सहमति बनी।
इस बैठक मे संगठन का विस्तार करते हुए संजय बर्त्वाल को विहिप का जिला कार्यकारी अध्यक्ष, तुलसी भट्ट को जिला उपाध्यक्ष, संदीप बर्त्वाल को नगर अध्यक्ष, व वीरेन्द्र पुरोहित को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसी के साथ प्रकाश नेगी को बजरंग दल का गोपेश्वर नगर संयोजक, नयन रावत को नगर सुरक्षा प्रमुख, मनवर बिष्ट को दौसोली का संयोजक व कमला रावत, संतोष बिष्ट, व कपिल खत्री को सह संयोजक का दायित्व दिया गया।
बैठक मे जिला संरक्षक शम्भू प्रसाद पंत, विभाग संयोजक प्रकाश बर्त्वाल, जिला संयोजक विनोद राणा, कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद ममगाईं, विशेष प्रमुख हर्षपति चमोली, व जिला मीडिया प्रभारी हरीश तिवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी ने किया।
0 टिप्पणियाँ