जोशीमठ,07 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी के बद्रीनाथ विधानसभा के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ विकासखंड के सुदूरवर्ती गांव में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मेरग परसारी, बड़ागांव रेगड़ी कर्छी,तुगासी,कर्छों,ढाक,रिंगीं,सुभांई, तपोवन,भंग्यूल आदि गांवों का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि कर्छीगांव, रेगडी,तुगासी,व भविष्य बद्री धाम सुभाई में मेरे अथक प्रयासों से ये सभी गांव सडक मार्ग से पहली बार जुड़े हैं। वहीं कर्छों गांव को जोड़ने वाली सड़क की पक्का डामरीकरण किया गया।कर्छो मार्ग पर द्युली गघेरे पर 11करोड का मोटर पुल स्वीकृत किया गया है, टेंडर हो गये है अब चुनाव के तुरंत बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को सड़क से जुड़ना मेरी पहली प्राथमिकता है, आजादी के बाद पहली बार जोशीमठ विकासखंड के 2 दर्जन से अधिक गांवों को मेरे द्वारा सड़कों से जोड़ा गया है मेरा मानना है कि सड़क ही गांवों की भाग्य रेखा है। सड़क से ही गांव का विकास संभव है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों ने गदगद भाव से महेंद्र भट्ट का स्वागत किया एवं आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनता किए गए विकास कार्यों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, पूर्व फारेस्ट चीफ आरबीएस रावत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल, राकेश सिंह भंडारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहणी रावत व ऋषि प्रसाद सती,कैप्टन मदन सिंह, प्रदीप सिंह फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा देवी, मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, मंडल महामंत्री संदीप नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत,नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, कृष्ण मणि थपलियाल,डॉ संजय डिमरी, विधायक प्रतिनिधि सुभाष डिमरी, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मीना भंडारी पतियाल,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर सिंह बिष्ट,दिनेश पंवार, नितिन ब्यास आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ