एनटीपीसी ने किया श्रमिक स्मृति स्मारक का अनावरण।

------------------ प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,07 फरवरी।
ऋषि गंगा रैणी व तपोवन में गत वर्ष 7 फरवरी को आई भीषण आपदा के एक वर्ष पूर्ण होने पर एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड हाइड्रो परियोजना ने दिवंगत श्रमिकों की स्मृति में बनाये गए स्मारक का अनावरण किया।
श्रमिक स्मृति स्मारक का अनावरण एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक"हाइड्रो"विनय कुमार ने किया।इस मौके पर कार्यकारी निदेशक"परियोजना एवं प्रबंधन ओ के मुरुकादास,परियोजना प्रमुख आर पी अहिरवार, महाप्रबंधक-परियोजना मुकेश कुमार अग्रवाल, एवं सभी बरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी उपस्थित जनों ने स्मृति स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत श्रमिकों को याद किया।इस दौरान  दिवंगत आत्माओं की शाँति के लिए प्रार्थना व शांति पाठ भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ