चमोली,07 फरवरी।
गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार अपने तय कार्यक्रमानुसार सोमवार को चमोली पहुंचे। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तैयारियों को लेकर उन्होंने जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, एसपी, नोडल अधिकारियों तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
कमिश्नर ने कहा कि जनपद में चुनाव को लेकर तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में बर्फवारी काफी होने के कारण पोलिंग पार्टियांे को कुशलतापूर्वक वहां पहुंचाना और पोलिंग को संपन्न कराना एक चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी इस काम में लगे हैं चाहे ग्राम स्तर पर हों चाहे जिला स्तर पर हों पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करें चुनाव को निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
बैठक में मतदान की समाप्ति तक संपादित किये जाने वाले कार्यो एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, फर्नीचर, साइनेज आदि व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिये है। पोलिंग पार्टियों के मूवमेंन्ट के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों का अधिग्रहण करने तथा सभी अधिग्रहित वाहनों की टैक्निकल जॉच का कार्य पूरा करने को कहा।
तमाम कार्मिको को अतिरिक्त रूप से सक्रिय रहने और संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले को दूसरे जिलों से जोडने वाले सभी संपर्क मार्गो पर सघन चैंकिग अभियान चलाने के निर्देश दिये। आबकारी एवं आयकर विभाग को कारवाई में तेजी लाने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों की सौंपे गये निर्वाचन दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ समय पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि दिब्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने ले जाने के लिए एनसीसी, एनएसएस व युवक मंगल दल से वालंटियर तैनात किए गए हैं साथ ही डोली,व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था भी की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित श्रेणी के 242 मतदाताओं ने डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा के मतदेय स्थलों के लिए पुलिस मैदान गोपेश्वर तथा थराली व कर्णप्रयाग विधान सभा के लिए खेल मैदान गोपेश्वर से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गढवाल करण सिंह नगन्याल, पुलिस अधीक्षक स्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप वरुण चौधरी, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमन्त वर्मा, सयंुक्त मजिस्ट्रेट डॉ दीपक सैनी, सीटीओ सूर्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डा0 एसपी कुडियाल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित नोडल एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ