------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,21जनवरी।जोशीमठ के जाख देवता गत16जनवरी से भ्रमण पर निकले हैं, जो 17दिनों तक जोशीमठ-सिंहधार, मारवाड़ी से सुनील तक के भ्रमण पर रहेंगें।
मान्य धार्मिक व पौराणिक परंपरा के अनुसार हर तीसरे वर्ष जाख देवता ग्रामवासियों को दर्शन देने के लिए अपने मूल स्थान से बाहर निकलकर 17 दिनों तक भ्रमण पर रहते हैं,इस दौरान ग्रामवासी बड़ी श्रद्धा से जाख देवता को धन-धान्य व अर्ग अर्पित कर पूजन/अर्चन करते हैं।
जोशीमठ की परंपरा के अनुसार हर तीसरे वर्ष निकलने वाले जाख देवता में एक वर्ष तिलिंग जाख व दूसरे वर्ष ब्रह्म जाख देवता सीमित समय के लिए भ्रमण पर बाहर निकलते हैं।
दैनिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जाख देवता नगर के मारवाड़ी गांव पहुंचे, जहाँ भगवती दाणी देवी व तिलिंग जाख देवता मंदिर में देव मिलन हुआ। मारवाड़ी क्षेत्र के सभी घरों में पहुंचकर जाख देवता ने दर्शन दिए।
शहरी वातावरण के बावजूद आज की युवा पीढ़ी जाख देवता के भ्रमण कार्यक्रम की पौराणिक परंपराओं का बखूबी निर्वहन कर रही है। कड़ाके की ठंड,नंगे पांव व धोती पहने युवा जाख देवता के दैनिक भ्रमण कार्यक्रम को पूरे विधि विधान के साथ पूरा कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ