पीठासीन व मतदान अधिकारी-प्रथम को ईवीएम एवं वीवीपैट का सैद्धान्तिक व ब्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


चमोली,21जनवरी।
     विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष,पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु शुक्रवार को दूसरे दिन 399 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का पीजी कॉलेज एवं राजकीय इंटर कालेज में प्रशिक्षण दिया गया।  मास्टर ट्रेनरों द्वारा 399 कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
        नोडल प्रशिक्षण/ परियोजना निदेशक आनंद सिंह एवं सहायक नोडल/  सहायक निदेशक डेयरी ने  कहा कि लोकतंत्र की नींव रखने में पीठासीन व मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। 
सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नही होती है,इस हेतु ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उनको भलीभांति सीख लें। प्रशिक्षण पूर्ण गंभीरता से लें जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ