उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने विधानसभा चुनावों के लिए11अन्य प्रत्याशियों की घोषणा की है।
बद्रीनाथ विधानसभा से बृजमोहन गुसांई दल के प्रत्याशी होंगे जबकि कर्णप्रयाग से बलवंत सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग से मोहित डिमरी, धर्मपुर से किरन रावत कश्यप, पौड़ी से पूनम टम्टा, हरिद्वार ग्रामीण से डॉ उपेन्द्रमलिक, डीडीहाट से गोविंद सिंह बसेड़ा, पिथौरागढ़ से चन्द्रशेखर कापड़ी, बागेश्वर से गोपाल वनवासी, धारचूला से रमेश थलाल,व कालाढूंगी से मोहन कांडपाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
हल्द्वानी में पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष श्री ऐरी ने कहा कि थराली2व लालकुंआ विधानसभा में क्रमशः सीपीएम व सीपीआई एमएल को दल समर्थन करेगा।उन्होंने बताया कि जल्द ही 27 अन्य प्रत्याशियों की सूची भी शीघ्र जारी कर दी जाएगी।
0 टिप्पणियाँ