कर्णप्रयाग,26 दिसम्बर।
भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा तीसरे दिन उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण से प्रस्थान कर खेती, मानसी, आदि बद्री, सिमली,होते हुए कर्णप्रयाग नगर में पहुंची,जहाँ भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं ने पुष्प वर्षा व स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुन के साथ विजय संकल्प यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कर्णप्रयाग मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शौर्य डोभाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। जहां पिछली सरकारों में योजनाएं तुष्टिकरण के आधार पर बनती थी आज उसके उलट सभी योजनाएं समावेशी भाव से बनती है, हमारा नारा है कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास, और सब का प्रयास। देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है आज का युवा जागरूक है इसलिए मैं आव्हान करता हूं कि युवा पीढ़ी राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानकर मजबूती के साथ देश के लिए समर्पित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कोरोना काल से पहले जिस प्रकार के स्वास्थ्य सेवाएं पूरे प्रदेश भर में थी केंद्र सरकार की मदद से राज्य सरकार ने दुगनी ताकत से स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्थ किया है, आज हमारे पास सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट एवं बड़ी से बड़ी महामारी से लड़ने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि हमारी उपलब्धि है कि अटल आयुष्मान कार्ड से पूरे प्रदेश वासियों को लाभ मिल रहा है , वही 200 से अधिक जांचें सभी चिकित्सालयों में निशुल्क की जा रही है, उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पूरे प्रदेश में एक हजार से कम चिकित्सक कार्यरत थे, आज चिकित्सकों की संख्या बढ़ाकर ढाई हजार से अधिक है। उनका कहना था कि विकास से वंचित दूर-दराज के अंतरवर्तीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में जोड़कर समान रूप से विकास करना हमारा प्रथम संकल्प है। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड युवा प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुँचाना है, यह प्रदेश विकास में अग्रणीय भूमिका में रहे,इसके लिए सार्थक पहल केंद्र सरकार राज्य सरकार कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में हमारे आस्था के चार धाम स्थित है। यहां के वीर सपूत सेना में भर्ती होकर देश का मान बढ़ाते हैं- अपना बलिदान देते हैं, इसलिए पांचवा धाम सैन्यधाम की स्थापना भी इसी प्रदेश में की जा रही है। दूसरी ओर यहां की प्राकृतिक सुंदरता पूरे देश और दुनिया में प्रसिद्ध है इसीलिए पूरी देश दुनिया के लोग तीर्थाटन व पर्यटन के लिए देवभूमि उत्तराखंड में आते हैं। हम मजबूत इरादे से कह सकते हैं कि जिस प्रकार से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनेकों बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कर इस प्रदेश को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है वही भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और विकास से युक्त युवा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद बलराज पाशी ने कहा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का बखान किया उन्होंने कहा कि देश सशक्त हो इसके लिए हमें प्रखर राष्ट्रवादी बनना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता से उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए आव्हान करता हूं कि 2022 विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यहां का जनमानस यहां की मातृशक्ति यहां की युवा शक्ति और सभी देशभक्त पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवार बुद्धिजीवी वर्ग अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को देंगे ऐसा मेरा विश्वास है। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश की लोकप्रिय सरकार ने सभी योजनाओं का निर्माण समावेशी भाव से किया है हमारी सरकार ने मातृशक्ति के लिए अनेकों प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, युवाओं के लिए भी स्वरोजगार के लिए ऐसी अनेकों योजनाएं चलाई है कि इन से जुड़कर युवा रोजगार लेने वाला ही नहीं बल्कि रोजगार देने वाला भी बन रहा हैं। पूर्व राज्य मंत्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना कल में देश एवं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है सब को मुफ्त वैक्सीन एवं गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है यह हम सब के लिए गर्व की बात है।
विजय संकल्प यात्रा के सह संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि जिस प्रकार का चौमुखी विकास हमारी राज्य सरकार कर रही है न भूतो न भविष्यति। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने सभी से आग्रह पूर्वक निवेदन किया के पुनः 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इन तीन दिनों में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा जनपद चमोली के अनेकों स्थानों पर गई और क्षेत्रीय जनता ने उत्साहित होकर पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों के साथ मातृशक्ति एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया इसके लिए पूरे जनपद वासियों का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल पूर्व राज्य मंत्री एवं गढ़वाल मंडल विजय संकल्प यात्रा संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय संकल्प यात्रा के जिला संयोजक सतीश लखेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, सरदार संत सिंह, रमेश गढ़िया, पंकज डिमरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गंगा सिंह पवार, रामचंद्र गौड़, जगमोहन सिंह कठैत, हेमंत सेमवाल, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी, अनुज डिमरी,युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष थपलियाल, महिपाल सिंह नेगी, खिलाफ सिंह गुसाई, दिनेश गौड़, कैप्टन गैणा सिंह, झगड़ सिंह, नवीन नवानी, जगजीत सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दमयंती रतूड़ी, श्रीमती अंजू बिष्ट, विधानसभा सह प्रभारी डॉक्टर हीमानी वैष्णव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी जोशी, मनोरमा नैनवाल, शशि देवी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री संजय सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, जिला महामंत्री नवल भट्ट, नवीन टाकुली, गजेंद्र नयाल, पवित्रा देवी बिष्ट, चंद्रेश्वरी देवी, शशि देवी पूर्व प्रमुख जानकी रावत, आदि वक्ताओं ने अपनी बात रखी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने किया।
0 टिप्पणियाँ