ज्योतिर्मठ नाम की घोषणा के बाद सीमान्तवासियों ने जताई खुशी,आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

-------------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,26दिसम्बर।
 प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नंदानगर में आयोजित जनसभा  में 'जोशीमठ'को पौराणिक नाम 'ज्योतिर्मठ' किये जाने की घोषणा के बाद पूरे पैनखंडा में खुशी का माहौल है।
रविवार को अपराह्न तीन बजे ज्योतिर्मठ के  नटराज चौक पर भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी।
मुख्यमंत्री जी के घोषणा के बाद ही ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के प्रतिनिधि स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज ने  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी जी और क्षेत्रीय विधायक  महेन्द्र भट्ट  को बधाई पत्र देते हुए उनके इस उत्तम कार्य का अभिनन्दन किया।
गौरतलब है कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की इच्छा के अनुरूप  7 जुलाई 2016 को   तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष  रोहिणी रावत की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम घोषित कराए जाने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ था। और तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत ने क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत से भी उक्त संबंधित प्रस्ताव पारित कराया था।
प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ किये जाने की घोषणा के बाद रविवार को मुख्य चौराहे नटराज चौक पर खुशी जताने वालों में मुकुंदानंद ब्रह्मचारी जी,  मृत्यञ्जय महादेव आश्रम जी, विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी जी,श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवनचन्द्र उनियाल,सेनि वेदपाठी कुशलानन्द बहुगुणा, डा किरण शाण्डिल्य, शिवानन्द उनियाल ,संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द प्रकाश पन्त , वेदाचार्य वाणीविलास ,डॉ प्रदीप सेमवाल, सभासद समीर डिमरी,  सभासद आरती उनियाल, पूर्व सभासद गीता परमार , महिमानन्द उनियाल, अभिषेक बहुगुणा, प्रवीण नौटियाल, , अमित तिवारी, जगदीश उनियाल, राधामाधव दास, हरीश डिमरी, सुन्दर कुमार  आदि अनेक लोग तथा बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ