जोशीमठ,26 दिसम्बर।
विज्ञान एवं शैक्षिक उन्नयन का ब्यवहारिक पक्ष मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर ििइंटर कालेज जोशीमठ में विज्ञान एवं शैक्षिक प्रदर्शनी का शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया।इस दौरान तीन सौ छात्र-छात्राओं ने240 प्रदर्शनियों का प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत किया।
प्रस्तुतिकरण में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के मॉडल एवं प्रोजेक्ट के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, नैतिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये।
सीनियर व जूनियर वर्ग के निर्णायक मंडल ने विभिन्न मॉडल का अवलोकन करते हुए छात्रों का उत्साह बर्धन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला उपस्थित अथितियों का परिचय कराते हुए उनका आभार ब्यक्त किया, अपने संबोधन में श्री चमोला ने विज्ञान एवं शैक्षिक उन्नयन पर विस्तार से विचार ब्यक्त किये।अध्यापक प्रकाश पंवार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में सुलभ साह, वीरेन्द्र सिंह सनवाल, राजेश तिवारी, अमित कपरूवान, सोनी, पूजा नेगी, भगवती प्रसाद कपरूवान,किशोरी लाल, व हरीश डिमरी उपस्थित रहे, जबकि आयोजन ब्यवस्था में हरेन्द्र नेगी, शारदा प्रसाद तिवारी, भारत भण्डारी, मनोज बुटोला, नितिन भट्ट, चंद्रकला परमार, बिन्दु सिंह, आशा व अवतार सिंह घरिया आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 टिप्पणियाँ