जोशीमठ,12 नवम्बर।
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकताओं से चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार/विमर्श हुआ।
आम आदमी पार्टी के बरिष्ठ नेता एडवोकेट भवान सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई इस बैठक में सीमान्त कार्यकर्ताओं ने चुनावों को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में आम आदमी पार्टी जोशीमठ के ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह, महामंत्री गबर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणजीत लाल, अनुसूचित मोर्चे के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कोहली, सह संगठन मंत्री मनोज मोल्फा, पूरन मोल्फा, जिला मीडिया प्रभारी दिलबर सिंह फर्सवाण, व ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी दीपक चौहान आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ