**आप धरती माँ को स्वच्छ रखें, हम आपको स्वस्थ रखेंगें**की थीम के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी-बरिष्ठ पत्रकार स्व0 राधकृष्ण वैष्णव की स्मृति मे उनके पुत्र ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ गिरीश वैष्णव द्वारा शनिवार 13 नवंबर को नंदप्रयाग में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में देश के20 विशेषज्ञ चिकित्सक व 75 टेक्नीशियन एवं अन्य स्टाफ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार करेंगें।इस दौरान जरूरत मंद रोगियों को तीन से छः महीने तक की दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जाएगी।
गौरतलब है कि डॉ गिरीश वैष्णव द्वारा वर्ष 2004 से "कोविड काल'" छोड़कर अनवरत देवभूमि उत्तराखंड के दूर दराज के क्षेत्रों मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका ब्यापक लाभ भी लोगों को मिल रहा है।
नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डॉ0 हिमानी वैष्णव, चमोली जिले के सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी"राकुडी"भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
0 टिप्पणियाँ