------------------प्रकाश कपरूवान।
बदरीनाथ,11 नवंबर।गुड़गांव से बद्रीनाथ पहुंची महिला तीर्थ यात्री को क्या पता था कि बद्रीनाथ जैसे भू वैकुंठ धाम मे शराब के नशे में धुत सीमा प्रहरी ही उसे रौंद कर मौत की नींद सुला देगा?।
घटना बीती रात्रि की है जब आईटीबीपी की23वीं वाहनी के जवान द्वारा शराब के नशे में धुत होकर अपने वाहन से गुड़गांव की 29 वर्षीय संध्या को रौंद डाला, संध्या की मौके पर ही मौत हो गई थी, बद्रीनाथ मे हुई इस ह्रदय विदारक घटना से सभी स्तब्ध हैं।
पुलिस ने आईटीबीपी के जवान को हिरासत में लेकर उसे धारा 279,304 के तहत जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी के जवान के उक्त वाहन में शराब के साथ मांस भी देखा गया, जिसे लेकर तीर्थ धाम के लोगों में भारी आक्रोष है
0 टिप्पणियाँ