देवी भगवती नाना प्रकार के रूप धारण कर भक्तों के संकट को दूर करती है---आचार्य सौरभ कृष्ण कोठियाल।

----------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,09 नवंबर।
कथा ब्यास आचार्य सौरभ कृष्ण कोठियाल ने कहा कि जब जब भक्तों पर संकट आया है ,तब तब देवी भगवती ने नाना प्रकार के रूप धारण कर अपने भक्तों की रक्षा की है।
आचार्य कोठियाल यहाँ सिद्धपीठ नवदुर्गा के निमित्त नरसिंह मंदिर मठागण में श्रीमद देवी भागवत कथा में प्रवचन कर रहे थे, उन्होंने देवी भगवती की सुंदर महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शुम्भ-निशुम्भ का बध कर देवी भगवती ने जिस प्रकार समस्त जगत की रक्षा की है, उसी प्रकार जब भी भक्तों पर संकट आता है तब भगवती दुर्गा अनेक रूपों को धारण कर जगत कल्याण व भक्तों की रक्षा करती है।
कथा ब्यास आचार्य कोठियाल ने कथा के पांचवे दिवस शुम्भ निशुम्भ बध सहित देवी भगवती के अनेक रूपों का मार्मिक व तार्किक वर्णन किया।
नरसिंह मंदिर मठागण जोगी लाल बाबा महाराज के सौजन्य से आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका में दीपक साह व पारिवारिक जन हैं तो आचार्यगण पंडित प्रेम कोठियाल, विनय कोठियाल, दीपक सती ध्रुव रतूड़ी,व रोहित कोठियाल नित्य पूजाओं को संपादित कर रहे हैं।
कथा ब्यास आचार्य सौरभ कृष्ण कोठियाल के श्रीमुख से कथा श्रवण के लिए भक्तजन नरसिंह मंदिर मठागण पहुंच रहे हैं।कथा प्रवचन 13 नवंबर तक अनवरत चलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ