जोशीमठ,09 नवंबर।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथसिंह रावत ने सीमान्त जनपद चमोली भ्रमण के दौरान बीआरओ की 21 टास्क फोर्स मुख्यालय मारवाड़ी--जोशीमठ पहुंचकर देश की सीमाओं को सड़क नेटवर्क से जोड़ने वाले जवानों से भेंट कर उन्है दीपावली की मिठाई वितरित की।
इस दौरान सांसद श्री रावत ने बीआरओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों मे जिस प्रकार दिन रात मेहनत कर देश की सीमाओं को सड़क नेटवर्क से जोड़ने में लगी है वह वकाई काबिलेतारीफ है।
उन्होंने कहा कि सीमाओं को सड़क सम्पर्क से जोड़ने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में भी बीआरओ का अहम योगदान है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बीआरओ के जवानों व अधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए सड़कों के माध्यम से देश सेवा में जुटे रहने का आव्हान किया। इस दौरान बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल के अलावा अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ