राज्य स्थापना दिवस पर मौन रखकर धरना दिया।

------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,09 नवंबर।
राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय जोशीमठ की बदहाल ब्यवस्था से गुस्साए अभिभावकों ने राज्य स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में एकत्रित होकर मौन रखकर धरना दिया।
अभिभावकों द्वारा पूर्व में ही इस आशय का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सी एम को भेजा गया था, जिसमे शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए छठीं कक्षा में प्रवेश शुरू किए जाने, सातवीं से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को गणवेस दिए जाने, व छात्रावास सहित अनेक अन्य समस्याओं के निराकरण की अपेक्षा की गई थी, और सकारात्मक कार्यवाही न होने पर राज्य स्थापना दिवस पर मौन धरना देकर विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया गया था।
राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बख्तावर सिंह रावत ने कहा कि बद्रीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट ने बीती 2 अक्टूबर को ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान एक सप्ताह के भीतर कक्षा 6 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
श्री रावत ने कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से अभिभवकों ने विद्यालय परिसर जोशीमठ पहुंचकर राज्य स्थापना दिवस पर मौन धारण कर धरना दिया,जिसमे अभिभावक कुन्दन सिंह, हेम चंद्र, मोहन खण्डवाल, शिशुपाल डोबरियाल, राजेन्द्र सिंह, सरोजनी देवी, गुड्डी देवी, इंद्रा देवी, राजेश्व,रुकमणी, रेखा सकलानी, सुलोचना देवी सहित अनेक अभिभावक शामिल हुए।
श्री रावत के अनुसार यदि समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आगामी14 नवंबर बाल दिवस पर सभीअभिभावक अपने पाल्यों के साथ एक दिवसीय धरना देंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ