आदर्श गांव बड़ागाँव मे ग्राम कलस्टर समिति का हुआ गठन।

–––----------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,06 अक्टूबर।
सांसद आदर्श ग्राम बड़ागाँव मे एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम कलस्टर संगठन समिति का गठन किया गया। ग्राम प्रधान विमला भण्डारी की अध्यक्षता मे हुई इस बैठक में जिला सहायक परियोजना अधिकारी तारा ह्यांकी ने कहा कि आदर्श ग्राम बड़ागाँव में कृषि व अन्य स्वरोजगार योजना के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।बड़ागाँव के 95 प्रतिशत परिवार फल एवं सब्जी उत्पादक हैं, और बेहतर कार्य करते हुए अन्य ग्रामीण क्षेत्रों को भी प्रेरणा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यही सब देखते हुए जिलाधिकारी की अनुशंसा पर बड़ागाँव को सांसद आदर्श गांव के लिए चयनित किया गया है।अब इस गांव में कलस्टर संगठन के माध्यम से एकीकृत कृषि योजना के अंतर्गत गांव के सभी परिवारों को जोड़कर सब्जी व फल उत्पादन के साथ ही अन्य कृषि उपजों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
इस बैठक में ग्राम कलस्टर संगठन का गठन करते हुए कुशल सिंह कमदी को अध्यक्ष, मनदीप सिंह को उपाध्यक्ष, कृषि विभाग से रघुवीर सिंह कमदी को सचिव तथा सुरेंद्र आर्य, राजेंद्र लाल, लक्ष्मी देवी, बीना देवी, विनयलता देवी,प्रेमा देवी, बीडीसी मेम्बर लक्ष्मी देवी रावत, मोनिका देवी, उप प्रधान हेमन्त रावत, उमेश भंड़ारी, सुधीर चमोला व अन्य विभागीय कार्मिको को सदस्य नामित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भण्डारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में गोपाल सिंह, गोविन्द सगोई, मनवर सिंह चौहान, बृजेन्द्र डोभाल, रमेश थपलियाल के अलावा ग्राम्य विकास, पशुपालन, उद्यान, कृषि, जड़ी बूटी, आजीविका मिशन, सघन पौध केन्द्र व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ