माउण्ट त्रिशूल हादसा--रेस्क्यू ऑपरेशन सातवें दिन भी जारी।

--------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,07 अक्टूबर।
माउण्ट त्रिशूल एक्सपीडिशन के दौरान हुए हादसे के बाद से लगातार सर्च/रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और दो लापता पर्वतारोहियों की तलाश निरंतर जारी है, हालांकि सेना व वायुसेना के जाबांजो ने महज 48 घण्टों मे एवलांच की चपेट में आकर जान गंवा चुके 4 पर्वतारोहियों के शवों को ढूंढ निकाला था।लेकिन दो पर्वतारोही जिनमे एक नौ सेना का अधिकारी व एक शेरपा हैं उनकी तलाश लगातार जारी है।
वायुसेना व सेना के हेलीकॉप्टर हर रोज सुबह होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन मे जुट जाते हैं, जबकि सेना के हवास-गुलमर्ग की स्पेस्लिस्ट रेस्क्यू टीम मौके पर डटी है।लेकिन वहां लगातार एवलांच आने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन मे भी दिक्कतें आ रही है।
दो पर्वतारोहियों की तलाश के लिए सेना वायुसेना का ऑपरेशन जारी है, सेना के उत्तर भारत एरिया के जीओसी एवं नौ सेना के वाइस एडमिरल प्रतिदिन रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ