बद्रीनाथ/जोशीमठ,06 अक्टूबर।
उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा चारों धामों के दर्शनों के लिए निर्धारित की गई यात्री संख्या पर रोक हटाने के बाद पहले दिन ही धामों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दिखने लगी है, पित्र आमावश्या के मौके पर ब्रह्मकपाल तीर्थ में भी सुबह से ही तीर्थ यात्रियों की भीड़ देखी गई।
श्री बद्रीनाथ भगवान के दर्शनों के लिए पंक्तिबद्ध श्रद्धालु श्रीहरिनारायन के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे तो धाम के बाजारों में भी चहल पहल दिखने लगी है।
देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के अनुसार कोविड नियमों का पालन करते हुए जारी एसओपी के अनुसार ही श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शनों की ब्यवस्था की जा रही है।
कोर्ट द्वारा रोक हटने के बाद पहले दिन बद्रीनाथ धाम में 1275,केदारनाथ धाम में 1589,गंगोत्री में 376 तथा यमनोत्री मे 484 तीर्थ यात्री पहुंचे, जबकि हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल मे 413 श्रद्धालु पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ