बद्रीनाथ धाम मे अचानक हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी।तीर्थ यात्रियों ने उठाया बर्फबारी का लुफ्त।

फोटो---दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी का नजारा।
2---------सुबह खिली थी चटक धूप  
------------- प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ/जोशीमठ,27 अक्टूबर।
बद्रीनाथ धाम में सुबह मौसम सुहावना था और चटक धूप भी खिली थी, लेकिन दोपहर होते होते मौसम ने एकदम से करवट बदली, और दोपहर बाद बर्फबारी ही शुरू हो गई।
अचानक हुई बर्फबारी के बाद धाम मे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।हालांकि बर्फबारी 15 मिनट ही हुई, लेकिन बर्फबारी को पहलीबार नजदीक से देख तीर्थ यात्री बेहद खुश दिखे और बर्फबारी का जमकर लुफ्त उठाया।
यूँ तो 17 से 19 अक्टूबर तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद से बद्रीनाथ धाम मे सुबह सायं कड़ाके की ठंड हो ही रही थी, लेकिन धाम मे ताजे  ने ठंड बढ़ा दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ