शिशु मंदिर में हुआ शिशु भारती का गठन, सलौनी नेगी बनी अध्यक्ष ।

-----------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,27 अक्टूबर।
सरस्वती शिशु मंदिर जोशीमठ मे प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के माध्यम से शिशु भारती का गठन किया गया।
मतदान के द्वारा हुए इस चुनाव मे सलौनी नेगी-अध्यक्ष, दीपशिखा बिष्ट-उपाध्यक्ष, प्रियांशी नेगी-मंत्री, खुशी नेगी-उप मंत्री, कृषभ बड़थ्वाल-सेनापति, अभिनव नेगी-उप सेनापति, तथा अवंतिका नौटियाल वंदना प्रमुख निर्वाचित हुए।
सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी सभी निर्वाचित भैया-बहिनों को बधाई देते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शिशु भारती निर्वाचन कार्यक्रम के अवसर पर शिशु भारती प्रमुख गणेश कुमार, आचार्यगण अवतार सिंह घरिया व मंजू कपरूवान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ