प्रधानमंत्री के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर देवस्थानम बोर्ड तैयारियों में जुटा।


-----------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,27 अक्टूबर।
 प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के केदारनाथ धाम के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड तैयारियों में जुटा।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में तो जुटा ही है, देवस्थानम बोर्ड भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गया है। देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन व एसीईओ बीडी सिंह ने बोर्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों से पीएम के दौरे को लेकर वर्चुअली समीक्षा की।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी भी एक बार फिर केदारनाथ पहुंचकर ब्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
श्री बदरीनाथ धाम ,श्री केदारनाथ धाम, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम में  तापमान घटा लेकिन मौसम सामान्य है। 
केदारनाथ  मुख्य मार्गों  सहित हैलीपेड से बर्फ बर्फ हटायी गयी, निकटवर्ती पहाड़ियों पर बर्फ जमी हुई है।
केदारनाथ में मौसम सामान्य एवं अनुकूल  है
 देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के श्री केदारनाथ धाम  दर्शन के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटा है। मंदिर सौंदर्यीकरण,साज सज्जा, दर्शन ब्यवस्था  आदि ब्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जा रहा है।  
आयुक्त गढ़वाल एवं देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने जिला प्रशासन एवं देवस्थानम बोर्ड को निर्देशित करते हुए देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह को ब्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी है।
 जिलाधिकारी मनुज गोयल कई दौर की बैठकें कर चुके है। उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी विभागों को / सैक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
श्री बदरीनाथ धाम  सहित चारों धामों हेतु  सड़क मार्ग सुचारू है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ